महासमुंद : 25 केन्द्रों पर लगेगी 45 उम्र से अधिक आयु के पात्... - CG Sandesh

महासमुंद : 25 केन्द्रों पर लगेगी 45 उम्र से अधिक आयु के पात्र व्यक्तियों को कोविशिल्ड की प्रथम एवं द्वितीय डोज तथा 18 से 44 वर्ष के हितग्राहियों को प्रथम डोज

महासमुन्द जिले के 25 स्वास्थ्य केन्द्रों पर 45 उम्र से अधिक आयु के पात्र हितग्राहियों को कोविशिल्ड की प्रथम एवं द्वितीय डोज तथा 18 से 44 वर्ष के पात्र हितग्राहियों को कोविशिल्ड की प्रथम डोज लगायी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 23 जून 2021 को टीकाकरण प्रातः 10ः30 बजे से शाम 6ः30 बजे तक होगा।

इनमें बसना विकासखण्ड 06 स्वास्थ्य केन्द्रों जिनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चनाट, लंबर, बड़े साजापाली, भंवरपुर एवं बाराडोली शामिल है। महामसुन्द विकासखण्ड में 10 स्वास्थ्य केन्द्रों जिनमें २ाहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नयापारा (ए), उप स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खट्टी, झलप, बिरकोनी, सिरपुर, सिनोधा, झारा, गढ़सिवनी एवं पटेवा टीकाकरण होगा।

इसके अलावा पिथौरा विकासखण्ड में 05 स्वास्थ्य केन्द्रों जिनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भुरकोनी, सांकरा, पिरदा, बम्हनी एवं सल्डीह शामिल है। सरायपाली विकासखण्ड के 04 स्वास्थ्य केन्द्रों जिनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटसेन्द्री, सिंघोड़ा, बलौदा एवं तोशगांव में पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण किया जाएगा।  

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें