महासमुंद : 13 केन्द्रों 18 से 44 वर्ष के हितग्राहियों को कोव... - CG Sandesh

महासमुंद : 13 केन्द्रों 18 से 44 वर्ष के हितग्राहियों को कोविशिल्ड की प्रथम डोज

महासमुन्द जिले के 13 स्वास्थ्य केन्द्रों में 18 से 44 वर्ष के पात्र हितग्राहियों को कोविशिल्ड की प्रथम डोज लगायी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 23 जून 2021 को पात्र हितग्राहियों को कोविशिल्ड डोज लगेगी। टीकाकरण प्रातः 10ः30 बजे से शाम 6ः30 बजे तक होगा।

इनमें बागबाहरा विकासखण्ड के अंतर्गत समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा में टीकाकरण होगा। इसी प्रकार पिथौरा विकासखण्ड के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा (ए) एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा (बी) में टीकाकरण किया जाएगा।

इसके अलावा महासमुन्द विकासखण्ड के अंतर्गत २ाहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नयापारा (बी), २ाहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नयापारा (सी), २ाहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नयापारा (डी) एवं २ाहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नयापारा (ई) में पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण किया जाएगा। इसी प्रकार बसना विकासखण्ड के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य क्रेन्द्र बसना (बी) में टीकाकरण किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें