महासमुंद : जल परीक्षण एवं प्रचार-प्रसार वाहन को विभागीय अधिकारियों ने
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर में प्रदेश के विभिन्न जिलों के जल जीवन मिशन अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअल माध्यम से भूमि-पूजन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है। नल से जल देने की शुरूआत हुई है, स्वच्छ जल घर-घर पंहुचेगा। स्वस्थ्य छत्तीसगढ़ बनाने के लिए शुद्ध पेयजल का बहुत बड़ा योगदान होगा। सरकार द्वारा इसके लिए बजट में प्रावधान किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग महासमुन्द के अधिकारी-कर्मचारियों ने आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला एवं प्रचार-प्रसार वाहन को जल गुणवत्ता परीक्षण के लिए फ्लैक्स-बैनर से सुसज्जित कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ सभी विकासखण्डों के विभिन्न गांवों में पंहुचेगी।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें