महासमुंद : कलेक्टर ने दिये जनता से जुडे विभाग के अधिकारियों को टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए
किसानों को धान के बदले पौधा रोपण एवं अन्य फसल लेने के लिए करे प्रेरित
कलेक्टर डोमन सिंह ने आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंनें समय सीमा के लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेकर निराकरण के संबंध में संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए 45 वर्ष से अधिक उम्र और 18 से 44 वर्ष तक के लोगों को की जा रही उपयोगी टीकाकरण की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जिले में वैक्सीन और वैक्सिनेटर की कमी नहीं है। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सघन अभियान चलाकर पात्रता रखने वाले टीकाकरण के लिए छुटे हुए लोगों को टीकाकरण किया जाएगा।
कलेक्टर ने सीधे जनता से जुडे विभाग के अधिकारियों को टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं छुटे हुए लोगों को कार्य स्थल पर भी टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी सप्ताह में कम-से-कम तीन दिन नागरिकों को प्रेरित करने के लिए गांवों में जाएं। इसके अलावा उन्होने शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, मितानिन और महिला एवं बाल विकास के मैदानी अमले को डोर-टू-डोर जाकर टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होने फ्रंट लाईन वर्कर के रूप में स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित के शासकीय कर्मियों में की गई प्रथम और द्वितीय डोज की टीकाकरण के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंनें कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए टीकाकरण का द्वितीय डोज भी आवश्यक है। इसके लिए उन्होने टीकाकरण की द्वितीय डोज नहीं लगवाने वाले विभाग के कर्मियों को २ाघ्र टीकाकृत करने के निर्देश दिए। कोरोना से २ासकीय सेवकों के मृत्यु होने पर संबंधित विभाग उनके आश्रितों के लिए अनुकम्पा नियुक्ति के प्रावधान अनुसार २ाघ्र कार्रवाई करें। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को संबंधित विभाग समय-सीमा में पूरा करें एवं उनके द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों के फोटो ग्राफ्स प्रेषित करने को कहा।
बैठक में उन्होने किसानो के लिए खरीफ फसल 2021-22 में खाद बीज की भण्डारण एवं वितरण की जानकारी प्राप्त की। उन्होने किसानों को निर्धारित अवधि में खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि गौ पालको से निर्धारित दर पर गोबर की नियमित खरीदी करें साथ ही वर्षा ऋतु में गोबर की रख-रखाव हेतु ठोस व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होने गोठानों के लिए चिन्हाकित भूमि में किये गए अतिक्रमण के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्होने अतिक्रमण को हटाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। जिले में राम वन गमन पथ पर किए जा रहे निर्माण कार्यों में गति लाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कहा।
बैठक में कलेक्टर ने पौधा रोपण को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री वृक्षा रोपण प्रोत्साहन योजना की समीक्षा की। उन्हांनें कहा कि जिन किसानों ने खरीफ वर्ष 2020 में धान की फसल ली हो यदि वे धान की फसल के बदले अपने खेतों में पौधा रोपण करते है तो उन्हे आगामी 3 वर्षो तक प्रतिवर्ष 10 हजार रूपये प्रति एकड की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस संबंध में उन्होने कृषि विभाग के उपसंचालक को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर श्री जोगेन्द्र नायक सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थें।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें