26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस
नशापान करने की प्रवृत्ति की रोकथाम तथा समाज में नशामुक्ति के पक्ष में सकारात्मक वातावरण निर्मित किया जाना वर्तमान समय में आवश्यक है। नशा पीड़ितों की संख्या में लगातार वृद्धि होना हम सभी के लिए चिन्ता का विषय है। इसकी रोकथाम के लिए समुदाय में जागरूकता लाना आवश्यक है। समुदाय की सहभागिता से नशापान के विरूद्ध व्यापक जनमत विकसित करने के लिए 26 जून 2021 को अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत, आबकारी विभाग एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन एवं विकास निगम के माध्यम से कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते है।
इनमें रेडियो एवं दूरदर्शन से नशामुक्ति कार्यक्रमों का प्रसारण, जिले के समस्त विभागों के समन्वय से नशापान के विरूद्ध समुचित कार्रवाई, नशा पीडितों से प्रत्यक्ष संवाद कर उन्हें नशापान के दृष्परिणामों की जानकारी देना, नशा मुक्ति साहित्यों का वितरण, नशा तथा एड्स प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार, विद्यार्थियों में नशापान के विरूद्ध जागरूकता लाना, इसके लिए महाविद्यालय, विद्यालय में नशापान न करने के लिए प्रेरक उद्बोधन का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्थानीय संस्कृति एवं परम्पराआें के अनुरूप अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकते हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें