साल प्रजाति के चिरान लकडिय़ों का मिला जखिरा
गरियाबंद वन विभाग की बड़ी कार्यवाही गरियाबंद पूर्व वन मंण्डल क्षेत्र अन्तर्गत सर्ज वांरट के तहत छापेमारी की बडी कार्यवाही शुरू होनेवाला है । इस कार्यवाही मे छुरा, पान्डूका , परसुली वन परिक्षेत्र के पूरा वन अमला शामिल है। छुरा नगर मे स्थिति पटेल फर्नीचर मार्ट , राजेन्द्र फर्नीचर मार्ट , प्रितम साहू फर्नीचर मार्ट मे वनमंण्डलाधिकारी मंयक अग्रवाल के दिशानिर्देश मे वन परिक्षेत्र अधिकारी सुयशधर दीवान छुरा , वनपरिक्षेत्र अधिकारी परसुली अशोक भट्ट , पान्डूका वन परिक्षेत्र अधिकारी गंडेचा के अगुवाई में लगभग सौ वन रक्षको एंव डिप्टीरेंजरो , वन चौकीदारों के साथ एक ही समय मे तीनो अलग अलग फर्नीचर मार्ट मे छापेमारी की गई , जंहा सागौन , बीजा , साल प्रजाति के चिरान लकडिय़ों का जखिरा मिला । तीनों फर्नीचर मार्ट मे विगत दस बरसो से अवैधानिक फर्नीचर बनाकर बेचने का गोरख धंधा चल रहा था । दो लाख रुपये से अधिक कीमती लकडी जप्ती किया गया ।