महासमुंद : जीवन बचाने के लिए टीका ज़रूर लगवाये, वैक्सीन जीवन रक्षक : कलेक्टर सिंह
जिले में कोरोना कहर पर पूरी तरह काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन जोर शोर से चल रहा
कलेक्टर ने शहर के तीन टीका केंद्रों का जायज़ा लिया
टीकाकरण कराने आए लोगों से की बातचीत
कलेक्टर डोमन सिंह ने आज बारिश के बीच महासमुंद शहर के तीन टीकाकरण केंद्र ब्रज पाठशाला, आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल और इमलीभाठा पहुँचे। वहाँ किए जा रहे टीकाकरण का जायज़ा लिया। उन्होंनें टीकाकरण कराने आए लोगों से बातचीत की। कलेक्टर ने कुछ लोगों से शुरुआती दौर में में टीकाकरण नही कराने का कारण भी पूछा। लोगों ने इसके अलग-अलग तर्क दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जीवन बचाने के लिए टीका लगवाना ज़रूरी है। अगर कोरोना से बचना है, तो टीकाकरण जरूर करवायें। उन्होंने कहा कि यह टीका कोरोना वायरस के खिलाफ हम सभी के लिए संजीवनी है। इसका हम इस्तेमाल करें।
कलेक्टर सिंह ने ज़िले की सभी पात्र लोगों से अपील की कि अगर कोरोना से बचना है, तो टीकाकरण जरूर लगवाएं। वैक्सीन आज के समय में जरूरत बन गई है। उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि मुझे वैक्सीन से कोई दिक्कत नहीं हुई है। वैक्सीन जीवनरक्षक है। इससे कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से लोगों के टीकाकरण केंद्रों में टीकाकरण हेतु अपेक्षाकृत नही आने के बारे में पूछा है। आज बारिश के चलते लोगों की संख्या कम नज़र आयी ।
कुछ महिलाओं में भ्रांतियां हैं कि मासिक धर्म के वक्त वैक्सीनेशन नहीं कराना चाहिए या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को टीकाकरण से नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इसलिए वैक्सीन से डरे नहीं है, बल्कि टीकाकरण जरूर कराएं। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। आंगनबाड़ी वर्कर नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक करें। ताकि पूरे परिवार को सुरक्षित कर सके।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें