महासमुंद : कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शिक्षक ... - CG Sandesh

महासमुंद : कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शिक्षक पद के लिए आवेदन आमंत्रित, इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई तक कर सकतें है आवेदन

समग्र शिक्षा द्वारा संचालित जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सुनसुनिया एवं विकासखंड बसना अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बंसुला में गणित शिक्षक (महिला) का 01-01 पद रिक्त है। जिला मिशन समन्वयक से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पद हेतु नियमित महिला शिक्षिका (शिक्षक एल.बी.) की आवश्यकता है। शासकीय विद्यालयों में कार्यरत गणित विषय की महिला शिक्षिकाएं जो कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सुनसुनिया या कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बंसुला मे अध्यापन कार्य करने हेतु इच्छुक हों वे 15 जुलाई 2021 तक सादे कागज में संपूर्ण बायोडाटा एवं सहमति पत्र सहित कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा एवं कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बसना में आवेदन कर सकते है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें