मन की बात कार्यक्रम के बसना मंडल प्रभारी बने अभिमन्यु जायसवाल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आह्वान पर आगामी 27 जून को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को पूरे छत्तीसगढ़ हर मंडल के बूथ स्तर तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है इसके लिए प्रदेश स्तर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल,पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल,पूर्व सांसद अभिषेक सिंह,राजा पांडेय,एवं प्रमोद मिंज प्रभारी नियुक्त किए गए है।
जिसमे जिले के नवनियुक्त प्रभारी विपिन उपवेजा एवं सहप्रभारी योगेश्वर सिन्हा द्वारा मोदी जी के मन की बात आम जन जन तक पहुँच सके जिसके लिए मंडल स्तर में भी प्रभारी नियुक्त किया जा रहे है।
इसी तारतम्य में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी एवं मंडल बसना के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने भाजपा मंडल महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल लोकप्रिय,जुझारू नेता को बसना मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति पर भाजपा मंडल बसना के एवं युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता बंधुओं ने हर्ष व्यक्त कर बधाई शुभकामनाएं दी।