वनांचल क्षेत्र के ग्राम भुतबेडा में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत सामग्री वितरण
तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 30-35 किलोमीटर दुर दुरस्थ वनांचल अति संवदेनशील क्षेत्र ग्राम भुतबेडा में आज सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम का आयेाजन किया गया, इस कार्यक्रम में शोभा थाना प्रभारी संतोष जासवाल, ग्राम पंचायत भुतबेडा के सरपंच अजय मरकाम विशेष रूप से उपस्थित थे इस दौरान सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत जंहा ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को साडी, चप्पर, मच्छरदानी, टार्च का वितरण किया गया, वही ग्रामीण पुरूषो को छाता, गमछा, का वितरण किया गया, एंव स्कूली छात्र छात्राओं को पेन, काफी, कम्पास, व खेल सामग्री दिया गया, इस दौरान थाना प्रभारी संतोष जासवाल ने कहा कि गरियाबंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर आज ग्राम भुतबेडा में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, इस कार्यक्रम का प्रमुख उददेश्य जनता और पुलिस के बीच बेहर सबंध और मैत्री सबंध स्थापित करना है.
उन्होने कहा कि क्षेत्र की किसी भी ग्रामीण को कोई भी परेशानी हो बेझिझक अपनी समस्याओं से पुलिस अवगत कराये, पुलिस हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर है, उन्होने सायबर क्राईम, मोबाईल के माध्यम से तरह तरह के प्रलोभन देकर हाॅईटेक ठगी से सावधान रहने के साथ ही महिला हिंसा , दहजे प्रताडना, व अनेक जानकारियाॅ ग्रामीणों को दिया, साथ ही कोरोना संक्रमण के इस दौर में ग्रामीणाें को अपनी सुरक्षा के लिए टीकाकरण करवाने की अपील की है, इस दौरान सरपंच भुतबेडा अजय मरकाम ने इस कार्यक्रम के लिए पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधान आरक्षक धनुष यादव, आरक्षक सोनालाल, साहेब चन्द्रा व पुलिस के जवान तथा ग्रामीण जन बडी संख्या में उपस्थित थे।