महासमुंद : रविवार के दिन क़रीबन  6350 से अधिक लोगों का किया ... - CG Sandesh

महासमुंद : रविवार के दिन क़रीबन 6350 से अधिक लोगों का किया गया टीकाकरण

महासमुंद ज़िले में आज रविवार को 6364 पात्र लोगों ने वेक्सिन की पहली और दूसरी डोज़ लगवायी। ज़िले के स्वास्थ्य केंद्र समेत 286 सुरक्षित जगहों पर टीकाकरण किया गया । इस दौरान महिला और पुरुष टीकाकरण स्थल आकर टीका लगवाया ।

आज 18-45 उम्र और 45 से अधिक उम्र के पात्र व्यक्तियों का अलग-अलग केंद्रों ओर पहली और दूसरी डोज़ लगाने की व्यवस्था की गयी ।आज कोविडशील्ड और को-वेक्सिन की पहली और दूसरी डोज़ लगायी गयी। महासमुंद ब्लाक 52 केंद्रों ओर 1360 लोगों ने टीके लगवाए । बागबाहरा के 67 केंद्र पर 1004पात्र व्यक्तियों का वेक्सिनेशन किया गया ,बसना में 50 टीकाकरण सेंटर में 860 व्यक्तियों को पहली और दूसरी डोज़ दी गयी ।इसी तरह पिथौरा विकासखंड के 66 कोविड -19 केंद्रों पर 960 लोगों ने आकर कोरोना का टीका लगवाया ।वही सरायपाली ब्लॉक में 51 सेंटर पर सर्वाधिक 2180 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन ली ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें