महासमुंद : कल 29 जून 2021 को इन-इन जगहों पर किया जायेगा टीका... - CG Sandesh

महासमुंद : कल 29 जून 2021 को इन-इन जगहों पर किया जायेगा टीकाकरण.

04 केन्द्रों पर लगेगी 45 उम्र से अधिक आयु एवं 18 से 44 वर्ष के पात्र व्यक्तियों  को लगेगी कोविशिल्ड की डोज


महासमुंद जिले के 04 स्वास्थ्य केन्द्रों पर 45 उम्र से अधिक आयु तथा 18 से 44 वर्ष के पात्र हितग्राहियों को कोविशिल्ड की डोज लगायी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 29 जून 2021 को टीकाकरण प्रातः 10ः30 बजे से शाम 6ः30 बजे तक होगा। इनमें बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र खोपली, घुचापाली एवं भदरसी में टीकाकरण होगा। इसके अलावा सरायपाली विकासखंड के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली (बी) में पात्र हितग्राहियों को टीका लगाया जाएगा।

45 केन्द्रों पर लगेगी 45 उम्र से अधिक आयु के तथा 18 से 44 वर्ष के पात्र हितग्रहियों को कोवैक्सीन की डोज

महासमुंद जिले के 45 स्वास्थ्य केन्द्रों पर 45 उम्र से अधिक आयु के तथा 18 से 44 वर्ष के पात्र व्यक्तियों को कोवैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 29 जून 2021 को टीकाकरण प्रातः 10ः30 बजे से शाम 6ः30 बजे तक होगा।

इनमें बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत 09 स्वास्थ्य केन्द्रों जिनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खल्लारी, कोमाखान, तेंदुकोना, उप स्वास्थ्य केन्द्र देवरी, करहीडीह, खोपली, घुचापाली एवं भदरसी में पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण किया जाएगा। बसना विकासखण्ड 19 स्वास्थ्य केन्द्रों जिनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसना (अ), प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चनाट, लंबर, बड़े साजापाली, भंवरपुर, बरोली, उप स्वास्थ्य केन्द्र सागरपाली, हबेकांटा, बडेढाबा, गढ़फुलझर, भुकेल, चिमरकेल, धानापाली, सिंघनपुर, बरगांव, खरोरा, दुर्गापाली, रसोड़ा एवं नौगड़ी शामिल है। इसी तरह महामसुन्द विकासखण्ड में जिला अस्पताल सहित 07 स्वास्थ्य केन्द्रों जिनमें २ाहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नयापारा,  उप स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खट्टी, झलप, बिरकोनी एवं पटेवा में टीकाकरण होगा।

इसके अलावा पिथौरा विकासखण्ड में 05 स्वास्थ्य केन्द्रों जिनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्हनी, पिरदा, भुरकोनी, उप स्वास्थ्य केन्द्र सुखीपाली एवं छोटे लोरम शामिल है। सरायपाली विकासखण्ड के 05 स्वास्थ्य केन्द्रों जिनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली (ए), प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटसेन्द्री, सिंघोड़ा, बलौदा एवं तोषगांव में पात्र हितग्राहियों को टीका लगाया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें