एक ही छत के नीचे जल्द लगेंगे अधिकांश सरकारी कार्यालय, कलेक्ट... - CG Sandesh

एक ही छत के नीचे जल्द लगेंगे अधिकांश सरकारी कार्यालय, कलेक्ट्रेट बिल्डिंग के प्रथम तल पर कार्यालयों के लिए होगा निर्माण

जनता की सुगम आवाजाही के लिए कलेक्ट्रेट मार्ग का युद्ध स्तर पर चल रहा चौड़ीकरण

सरकारी काम में तेजी लाने के लिए जल्द ही एक छत के नीचे कलेक्ट्रेट भवन में अधिकांश सरकारी कार्यालय लगने शुरू होंगे। कलेक्टर डोमन सिंह ने आम जनता की सहूलियत और उनको एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों के कामकाज के लिए ज्यादा दूरी तय ना करना पड़े और उनके सरकारी कामकाज जल्द निपट सकें, इसके लिए सामान्य तौर पर कलेक्ट्रेट बिल्डिंग में लगने वाली कार्यालय जो वर्तमान में कलेक्ट्रट से दूसरी जगह या निजि भवनों में  लग रहें है, वो अब इस वर्ष के अंत तक कलेक्ट्रेट भवन में शिफ्ट होंगें।


कलेक्टर डोमन सिंह ने कलेक्ट्रेट के प्रथम तल पर कलेक्ट्रेट बिल्डिंग में लगने वाले कार्यालय सामाज कल्याण, आदिम जाति, स्कूल शिक्षा, खेल विभाग आदि के लिए निर्माण कार्य कर शिफ्ट करने की तैयारी की है। इसके लिए संबंधित विभागों से भवन स्वीकृति की राशि की जानकारी मांगी है। कलेक्ट्रेट में कार्यालय शिप्ट होने से पहले प्राथमिक तैयारियों में कलेक्ट्रेट तक पहुंच मार्ग का चौड़ीकरण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। ताकि आम जनता के साथ अधिकारी कर्मचारी की आवाजाही सुगम और सरल हो सके। पहले जो सड़क सकरी थी वाहन के आने जाने में दिक्कत आ रही थी। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण का कार्य भी किया जा रह है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें