महासमुंद : प्रभारी मंत्री साहू करेंगे फ्लैगशिप योजनाओं और जि... - CG Sandesh

महासमुंद : प्रभारी मंत्री साहू करेंगे फ्लैगशिप योजनाओं और जिला स्तरीय समीक्षा

लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार 30 जून 2021 को महासमुन्द आएंगे। वे यहां कल बुधवार को राज्य शासन की फ्लैगशिप योजना और सभी शासकीय योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा भी करेंगे। कार्यक्रम अनुसार प्रभारी मंत्री श्री साहू राजधानी रायपुर से प्रातः 10 बजे प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस महासमुंद पहुंचेंगे। वे यहां  सर्किट हाउस में आम जनता से भेंट करेंगे। मंत्री प्रातः 11ः30 बजे शहर के टाऊन में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 12ः30 बजे पुलिस अधीक्षक सभाकक्ष में लोक निर्माण एवं गृह विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद शाम 03ः05 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में विभिन्न विभागों की जिला स्तरीय कामकाज की समीक्षा करेंगे। मंत्री शाम 06ः00 बजे महासमुन्द से सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें