महासमुंद : मंदिर के दान पेटी से हुई चोरी...पुजारी  ने लिखवाई... - CG Sandesh

महासमुंद : मंदिर के दान पेटी से हुई चोरी...पुजारी ने लिखवाई रिपोर्ट

घटना की जानकारी मंदिर के पुजारी ने दी है...मंदिर पुजारी मदनलाल शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह गुडरूपारा महासमुन्द में रहता है, हनुमान मंदिर महासमुन्द का पुजारी है। दिनांक 28.06.21 को शाम हनुमान मंदिर में पूजा पाठ किया और रात में 09 बजे मंदिर का अन्दर का सटर ताला एवं मंदिर के बाहर का दरवाजा बंद कर एवं मुख्य द्ववार का गेट बंद कर ताला लगाकर अपने घर जाकर सो गया। दिनांक 29.06.21 को प्रात: 04 बजे मंदिर आया मंदिर अन्दर प्रवेश किया तो अंदर दरवाजा का लॉक टूटा हुआ था अंदर गया तो हनुमान जी के गर्भ गृह के सामने रखा दान पेटी टुटा हुआ था अन्दर दान का पैसा करीबन 12000/- रूपये जिसमें सिक्के एवं नोट नही था कोई अज्ञात चोर मंदिर के गेट उपर से चढ कर दरवाजा का लॉक तोड कर मंदिर अन्दर प्रवेश कर दान पेटी में रखे पैसा को चोरी कर ले गया जिसके संबंध में मैंने समिति के सदस्यों अध्यक्ष सुशील चन्द्राकर, सत्तू महराज, पदमवार को अवगत कराया जो मंदिर में आकर घटना को देखे सूने है। मैं थाना आकर रिपोर्ट कर रहा हॅू, रिपोर्ट मेरे बताये अनुसार लिखी गई है, कार्यवाही चाहता हॅू।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें