बिहान योजना ने बदली महिलाओं की जिंदगी
छत्तीसगढ़ सरकार की बिहान योजना महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने की एक योजना है. इस योजना में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया जाता है. ब्लाक में कई गांवो में समूह सदस्य मिलकर काम कर रहे हैं।
बैंक ऋण के माध्यम से संचालित व्यवसाय के रूप रेखा तथा लेखा जोखा विवरण एवं अन्य विषयों पर देवभोग ब्लॉक झाखरपारा में दिनांक 29.06.2021 को जिला पंचायत गरियाबंद से आशीष कुमार सिंह, DPM FM सर एवं तोमेश देवांगन, लेखापाल सर द्वारा NRLM जनपद पंचायत देवभोग अंतर्गत प्रतिज्ञा महिला संकुल संगठन झाखरपारा और आस्था महिला संकुल संगठन देवभोग के पुस्तक जाँच किये गए और विभिन्न प्रकार के Accounting संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गयी।प्रतिज्ञा महिला संकुल संगठन के लेखा पुस्तकों के ऋण पुस्तक नगद पुस्तक और वाउचर को विधिपूर्वक बनाने के तरीके साझा किये एवं जल्द से जल्द पुस्तक संपन्न करने के निर्देश दिए गए।
जिला पंचायत टीम के द्वारा इस प्रयास के माध्यम से महिलाओं के आत्मविश्वास मे बढ़ोतरी हुई है और उन्हें आत्मनिर्भर होने की प्रेरणा मिल रही है।पुस्तक जाँच के दौरान NRLM देवभोग BPM पालेश्वर कुमार मरकाम, लेखापाल दुष्यंत कुमार जंघेल एवं दोनों संकुलो के PRP उपस्थित थे।