परमेश्वर निर्मलकर बने छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन गरियाबंद के जिलाध्यक्ष
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला गरियाबंद की जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के निर्देशन में एवम प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान,प्रदेश उपाध्यक्ष व रायपुर सँभाग प्रभारी देवनाथ साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारिक,प्रदेश संगठन सचिव योगेश सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू ने बताया कि जिलाध्यक्ष आरिफ मेमन के निधन के पश्चात जिलाध्यक्ष का पद रिक्त होने के कारण उक्त बैठक में जिलाध्यक्ष का चयन संघ के बायलॉज के अनुसार जिला प्रबन्ध कार्यकारिणी के द्वारा किया गया जिसमें परमेश्वर निर्मलकर को निर्विरोध जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।साथ साथ नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को पूर्व कार्य कारिणी द्वारा एक सप्ताह के अंदर समस्त प्रभार सौपने निर्देशित एवम नवीन जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने हेतु अधिकृत किया गया।