12-18 वर्ष के बच्चों के लिए भारत में जल्द उपलब्ध हो सकती है कोरोना वैक्सीन
भारत में 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए जल्द ही कोरोना वैक्सीन ‘जायकोव-डी’ उपलब्ध हो सकती है. ‘जायकोव-डी’ वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल पूरा हो चुका है. ये ट्रायल 28,000 से ज्यादा वॉलंटियर्स पर किया गया है. फार्मास्युटिकल कंपनी जायडस कैडिला ने ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) से अपनी वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मांगी है. इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के पश्चात् यह वैक्सीन 12-18 वर्ष के बच्चों को लगायी जाएगी.
‘जायकोव-डी’ टीके की तीन खुराकें होंगी. कंपनी का दावा है की यह वैक्सीन डेल्टा वैरिएंट पर भी कारगर होगी. यह दुनिया का पहला डीएनए आधारित टीका होगा. जुलाई के अंत तक या अगस्त के पहले हफ्ते में बच्चों के टीकाकरण प्रारंभ होने की संभावना है.
अन्य सम्बंधित खबरें