महासमुंद : वाहन मरम्मत एवं सिलाई के लिए दिया जाएगा 30 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण
बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, महासमुंद, जो की बैंक ऑफ बड़ौदा के द्वारा प्रायोजित है। इस संस्थान द्वारा 09 जुलाई से दोपहिया वाहन मरम्मत और 26 जुलाई 2021 से महिलाओं के लिए 30 दिवसीय निःशुल्क आवासीय सिलाई प्रशिक्षण की शुरूआत की जाएगी। बड़ौदा आरसेटी के निदेशक ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए इच्छुक व्यक्ति फोन नंबर पर कॉल करके या संस्थान पहुॅंचकर पंजीयन करवा कर प्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए अपने साथ बी.पी. एल.राशन कार्ड,आधार कार्ड की फोटो कॉपी,पासपोर्ट साइज की 03 फोटो तथा आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होना चाहिए। प्रशिक्षण से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए श्री कमलेश पटेल मोबाईल नम्बर 79997-00673 एवं प्रतीक साहेब गुप्ता के मोबाईल नम्बर 93402-81974 पर संपर्क कर सकते हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें