महासमुंद : युवाओं संग एस.डी.एम. और तहसीलदार ने किया रक्तदान
ज़िले में आज 01 जुलाई के दिन अलग-अलग तरीक़े से नेशनल डॉक्टर डे मनाया गया। इस मौक़े पर बागबाहरा ब्लॉक के स्थानीय युवाओं, गणमान्य नागरिकों संग बागबाहरा के एसडीएम श्री भागवत जायसवाल ने रक्तदान किया। इस मौक़े पर तहसीलदार श्री रमेश मेहता ने भी जरूरतमंद के लिए रक्तदान किया। दोनो अधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँच कर रक्तदान किया। आज का यह खास दिन समाज में डॉक्टरों के महत्वपूर्ण योगदान को याद करने के लिए है। डॉक्टर को इंसान के रूप में भगवान की तरह देखा जाता है। वर्तमान कोरोना काल में उनकी सेवा भावना को पूरी विनम्रता पूर्वक नमन किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है ।
डॉक्टर हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। मानवता की सेवा करने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया है। उनके योगदान के सम्मान में आज नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है। डॉक्टर्स डे के इस दिन लोगों ने देश के डॉक्टरों के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। डॉक्टरों और हेल्थकेयर वर्कर्स के महत्वपूर्ण योगदान को सराहा एवं इंसानियत की अनेक सेवाओं के लिए उनका शुक्रिया अदा किया ।
मालूम हो कि डॉक्टर्स डे यानी कि 01 जुलाई को देश के महान डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय की पुण्यतिथि भी होती है। इस दिन को उनकी याद के तौर पर भी मनाया जाता है। इसी खास दिन को केंद्र सरकार ने सन् 1991 में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाने की शुरुआत की थी। डॉ. बिधान चंद्र रॉय देश के महान चिकित्सक होने के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रहे। डॉ बिधान चंद्र रॉय का जन्म 01 जुलाई 1882 को बिहार के पटना के खजांची में हुआ था ।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें