चिकित्सक दिवस पर भाजयुमो ने भाजपा जिला संयोजक एन.जी.ओ प्रकोष्ठ डॉ. एन के अग्रवाल को मिलकर बधाई दी..
चिकित्सक दिवस के अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ नामी डॉक्टर भाजपा जिला संयोजक (एन.जी.ओ प्रकोष्ठ) आदरणीय डॉ.एन.के अग्रवाल जी से सौजन्य भेंट कर चिकित्सक दिवस एवं 100 बिस्तर हॉस्पिटल शुभारंभ करने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
सांसद प्रतिनिधि एवं भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कामेश बंजारा ने बताया कि अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में 100 बिस्तर अस्पताल खुलने से उपचार हेतु लम्बी दूरी तय कर बाहर जाने की आवश्यकता नही होगी एवं आधुनिक उपकरणों से क्षेत्र के लोगों का ईलाज होगा।
इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा, भाजयुमो अध्यक्ष आकाश सिन्हा,फ़िरोज खान,मनीष अग्रवाल,नीरज दास, प्रकाश सोनी,संजय अग्रवाल,विजय भोई,मुकेश परमार,पीताम्बर बरिहा,आकाश बंजारा आदि उपस्थित रहे।
अन्य सम्बंधित खबरें