बसना जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत करनापाली में रोजगार गारंटी यो... - CG Sandesh

बसना जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत करनापाली में रोजगार गारंटी योजना में फर्जीवाडा व अनियमितता की शिकायत कलेक्टर से

अनुराग नायक, बसना: बसना जनपद पचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत करनापली के जागेश्वर पटेल ने जिला कलेक्टर महासमुंद को लिखित शिकायत करते हुए रोजगार सहायक धनबाई नेताम के ऊपर आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम सागुनदीह में मनरेगा योजना के तहत बड़े तालाब गहरिकरन का कार्य में मशीन का उपयोग करके फर्जी मस्टरोल डाल कर राशि में अनियमितता किया गया है।

आवेदक जोगेशर ने रोजगार सहायक पर आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त कार्य में ग्राम के हि रोहित कुमार को अपने मर्जी से मेट के रूप मे रखा गया है। जबकि उक्त व्यक्ति द्वारा कार्य न करने के सम्बन्ध मे शपथ पत्र दिया गया है। उसी प्रकार अन्य मजदूरों ने भी उक्त कार्य न करने के सम्बन्ध मे शपथ पत्र के साथ आरोप लगाया है।



अन्य सम्बंधित खबरें