महासमुंद : 16 केन्द्रों पर लगेगी 45 उम्र से अधिक आयु के तथा ... - CG Sandesh

महासमुंद : 16 केन्द्रों पर लगेगी 45 उम्र से अधिक आयु के तथा 18 से 44 वर्ष के पात्र व्यक्तियों को कोविशील्ड की प्रथम एवं द्वितीय डोज

महासमुन्द जिले के 16 स्वास्थ्य केन्द्रों पर 45 उम्र से अधिक आयु के तथा 18 से 44 वर्ष के पात्र व्यक्तियों को कोविशील्ड की प्रथम एवं द्वितीय डोज लगायी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 04 जुलाई 2021 को टीकाकरण प्रातः 10ः30 बजे से शाम 6ः30 बजे तक होगा।

इनमें बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत 07 स्वास्थय केन्द्रों में इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खल्लारी, कोमाखान, खम्हरिया, मुनगासेर, हथीबाहारा एवं तेंदुकोना में पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण किया जाएगा। बसना विकासखण्ड के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसना (अ) में पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण किया जाएगा। इसी तरह महामसुन्द विकासखण्ड में जिला अस्पताल सहित 03 स्वास्थ्य केन्द्रों जिसमें २ाहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नयापारा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पटेवा में टीकाकरण होगा।

पिथौरा विकासखण्ड के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा शामिल है। इसके अलावा सरायपाली विकासखण्ड के 04 स्वास्थ्य केन्द्रों जिनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली, उप स्वास्थ्य केन्द्र झिलमिला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघोड़ा एवं बलौदा में पात्र हितग्राहियों को टीका लगाया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें