सेवानिवृत्त हुवे सउनि. पंचानन दास, पुलिस कार्यालय महासमुंद में आयोजित विदाई समारोह में, दी गई ससम्मान विदाई
दिनांक 30.06.2021 को जिला पुलिस महासमुन्द में कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक पंचानन दास पुलिस विभाग से सेवा-निवृत्ति हुवे। इस अवसर पर परम्परानुसार विदाई कार्यक्रम पुलिस कार्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक नारद सूर्यवंशी, रक्षित निरीक्षक नीतिश आर नायर तथा कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। श्री दास ने अपनी सेवा-वृतांत की चर्चा करते हुवे बताया कि वे पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर वर्ष 1981 में जगदलपुर में नियुक्त हुवे थे और तब से 28 वर्ष से भी अधिक समय वे बस्तर में सेवारत रहे। इस दौरान वर्ष 2007 में प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुवे। वर्ष 2010 में स्थानांतरण पर गृह-जिला महासमुन्द आये और यहीं वर्ष 2017 में उन्हें सहायक उप निरीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति प्राप्त हुई। इस दौरान वे जिला महासमुन्द के विभिन्न थाना व चौकी में तैनात रहकर अपनी सेवाएं दी। ड्यूटी के दौरान के, अपने अच्छे-बुरे अनुभवों को उपस्थित स्टॉफ के साथ आज साझा किया।
विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने पंचानन दास के, विभाग के प्रति समर्पण, उत्साही व कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार एवम स्वच्छ आचरण कि बार-बार प्रशंसा करते हुवे उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में, उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने पुष्प माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ, शॉल, श्रीफल व मोमेंटो भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं खुशहाल पारिवारिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।