महासमुंद : पोखनलाल  यादव को  मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से द... - CG Sandesh

महासमुंद : पोखनलाल यादव को मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दूसरों पर निर्भरता होगी कम

समाज कल्याण विभाग के द्वारा कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजनांतर्गत गत दिवस महासमुन्द विकासखण्ड के ग्राम लभराखुर्द निवासी 42 वर्षीय दिव्यांग  पोखनलाल यादव को मोटराईज्ड ट्रायसायकल सौंपी गई।
 यादव ने बताया कि पूर्व में वे मोंगरा के एक निजी राईस मिल में ड्राईवर का कार्य किया करते थे। उन्हें प्रतिमाह आठ से नौ हजार रूपए मिलता था। जिससे वे परिवार का भरण-पोषण किया करते थे। किन्तु वर्ष 2018 में दुर्घटना होने से उनकी रीड की हड्डी काम नहीं करने एवं चलने-फिरने में समस्या होने पर उन्हें अपने रोजमर्रा के कार्यां के लिए आने-जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। 

जिसके कारण उन्हें हमेशा किसी दूसरे की सहारे की जरूरत पड़ती थी, तभी वो कही आ-जा पाते थे। उनके पास इतना पैसा भी नहीं था कि वे मोटराईज्ड ट्रायसायकल खरीद सकें। क्यों कि वे अपने ईलाज के लिए काफी पैसें हॉस्पिटल में खर्च कर चुके थे। फिर किसी ने उन्हें बताया कि समाज कल्याण विभाग में आवेदन करने से पात्रतानुसार उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। तब उन्होंने समाज कल्याण विभाग आकर मोटराईज्ड ट्रायसायकल उपलब्ध कराने के लिए आवेदन सहित समस्त दस्तावेज प्रस्तुत किया। इस पर जिला कलेक्टर तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा उनकी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर कुछ दिनों में उन्हें मोटराईज्ड ट्रायसायकल उपलब्ध कराया।  यादव मोटराईज्ड ट्रायसायकल पाकर काफी खुश है। वे बतातें है कि अब रोजमर्रा के कार्यों के लिए तथा अपने रिश्तेदारों के घर आसानी से जा सकते है। उन्हें अब कहीं आने-जाने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।  

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें