महासमुंद :  स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत रिक्त विभिन्न संविदा पदों... - CG Sandesh

महासमुंद : स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत रिक्त विभिन्न संविदा पदों की पूर्ति हेतु साक्षात्कार 12 एवं 13 जुलाई को

कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महासमुन्द द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत रिक्त विभिन्न संविदा पदों की पूर्ति हेतु भर्ती की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के तहत पूर्व में कोविड-19 के कारण विभिन्न पदों के कौशल परीक्षा को आगामी आदेश तक स्थगित किया गया था। जिसे पुनः आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत 12 जुलाई को ब्लॉक डाटा मैनेजर, जूनियर सेक्रेटियल असिस्टेंट-पीएडीए, जूनियर सेक्रेटियल असिस्टेंट-डीईओ एवं 13 जुलाई को लैबोरेटरी टेक्निशियन्स के लिए कौशल परीक्षा आयोजित किया जा रहा है। कौशल परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों की पदवार सूची, कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन सूचना व समय सारणी, प्रवेश पत्र प्रारूप आदि जारी किया गया है। जिसे महासमुन्द जिले की वेबसाईट www.mahasamund.gov.in  में अपलोड कर दी गई है तथा उक्त सूची कार्यालय के सूचना पटल में भी चस्पा की गई है।

कौशल परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थी समस्त मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय एवं स्थान में कौशल परीक्षा व दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना सुनिश्चित करें। ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से प्राप्त नहीं हुआ होगा, वे जिले की वेबसाइट से प्रवेश पत्र का प्रारूप प्राप्त कर उपस्थित हो सकते हैं। कौशल परीक्षा के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए शासन द्वारा जारी निर्देशों एवं सामान्य व्यवहार जैसे- मास्क लगाना, सेनेटाईजर का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें