महासमुंद : लंबित बीमित फसलों पर दावा भुगतान की गणना कर जल्द भुगतान कराएं : कलेक्टर सिंह
जिले में मानसूनी वर्षा हो रही है खरीफ फसल के लिए किसानों को खेती संबंधित उपयोगी सलाह दें
कलेक्टर डोमन सिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ वर्ष 2021 के क्रियान्वयन एवं फसल बीमा संबंधी प्राप्त शिकायतें एवं निराकरण के संबंध में जिला स्तरीय निगरानी समिति (डीएलएमसी) बैठक ली। उन्होंने बीमा कंपनी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित दावा राशि का भुगतान शीघ्र करें। कलेक्टर ने एजेंडावार समीक्षा की। उन्होंने फसल बीमा सप्ताह के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने खरीफ वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने खरीफ वर्ष 2020 में कृषकों का परिलक्षित विसंगति सुधार आदि पर चर्चा की और निराकरण के निर्देश दिए। बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई।
कलेक्टर डोमन सिंह ने बीमा कम्पनी अधिकारियों को जिले के सभी विकासखण्डों के लम्बित बीमित फसलों पर दावा भुगतान की गणना कर भुगतान जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए। खरीफ वर्ष 2020 में स्थानीय जोखिम के तहत् प्राकृतिक आपदाओं से व्यक्तिगत क्षतिपूर्ति राशि के भुगतान करने हेतु बीमा कम्पनी के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में उप संचालक कृषि श्री एस.आर. डोंगरे बैठक के एजेंडे पर विस्तार से जानकारी दी।
कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि जिले में मानसूनी वर्षा शुरू हो रही है। खरीफ फसल के लिए किसानों को खेती से संबंधित उपयोगी सलाह दें। ताकि फसल का रकबा बढ़े। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि किसानों के हितों के लिए संचालित केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में जरूरी जानकारी एवं लाभकारी योजनाओं के बारें में बताएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनओं का संचालन कर रही है। आप सभी अपने क्षेत्रों में किसानों को शासन की इन महत्वपूर्ण योजनओं की जानकारी दे तथा किसानों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड योजना का प्रचार-प्रसार अपने क्षेत्र में करने के निर्देश दिए।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें