गोहरापदर मोहल्ला क्लास की औचक निरिक्षण करने आए सहायक विकास ख... - CG Sandesh

गोहरापदर मोहल्ला क्लास की औचक निरिक्षण करने आए सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी देवनाथ बघेल एवं संकुल प्राचार्य श्याम सिंह सोना

देवभोग विकासखण्ड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूली बच्चों की पढ़ाई के लिए मोहल्ला क्लास लगे हैं। आज औचक निरीक्षण करने आए सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री देवनाथ बघेल‌ एवं संकुल प्राचार्य श्री श्याम सिंह सोना मोहल्ला क्लास के बच्चों से रूबरू हुए मोहल्ला क्लास के औचक निरीक्षण के दौरान सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री बघेल ने शिक्षको शिक्षकों ने बताया कि कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मोहल्ला क्लास का आयोजन किया जा रहा है। 

मोहल्ला क्लास में बच्चे पढ़ने आने लगे हैं। इसके लिए बच्चों के पालकों से अनुमति भी ली गई है। गर्मियों की छुट्टी में बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए आमाराईट परियोजना के अंतर्गत विभिन्न प्रोजेक्ट का कार्य दिया गया, बच्चों ने इसे बड़ी रूचि से पूरा किया और अपने प्रोजेक्ट के कार्य का प्रदर्शन भी किया। सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री बघेल ने स्कूल बच्चों को नियमित कक्षा में आने और अधिक समय तक कक्षा में सीखने-सीखाने का नियमित अभ्यास करने की समझाईश दी। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों को दिए जाने वाले अभ्यास पुस्तिका को घर पर हल करने और इस कार्य का आंकलन कर सुधार के लिए फीडबैक देने कहा। शिक्षकों ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार बच्चों को जुलाई माह में पिछली कक्षा की महत्वपूर्ण मूलभूत ज्ञान की जानकारी दी जा रही है, ताकि यह बच्चे वर्तमान कक्षा के स्तर अनुसार आगे की पढ़ाई कर सके। 


 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गोहरापदर स्कुल के बाहर स्वच्छ वातावरण महुआ पेड़ के नीचे लग रहे मोहल्ला क्लास इन स्कूलों के प्राचार्यो ने शाला प्रवेश की जानकारी दी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गोहरापदर (देवभोग) में कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं की मोहल्ला क्लास संचालन शुरू कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान कक्षा 12वीं की मोहल्ला क्लास में शिक्षक के एम नागेश (हिंदी), श्रीमती एस चंद्रा(जीवविज्ञान), एस ध्रुव(अंग्रेजी), के आर साहू (भौतिक), आर भारद्वाज(रसायन) एवं स.शि.वि. एस देशलहरे ने बच्चों को भूगोल विषय में पर चर्चा कर पाठ पढ़ाया जा रहा था। उन्होंने मोहल्ला क्लास से अधिक से अधिक बच्चों को जोड़ने के लिए शिक्षकों से प्रयास करने कहा। जुलाई माह में अनिवार्य रूप से पाठ्यक्रम को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लास में बच्चों का टेस्ट लिया जाए और टेस्ट में लिए गए अंकों का रिकार्ड स्कूल में सुरक्षित रखा जाए।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें