एक पौधा राष्ट्र के नाम : भारतीय जनता पार्टी के दिशा निर्देशों पर पूरे जिले भर में सभी बूथों में राष्ट्र के नाम चलाया जा रहा पौधारोपण अभियान
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस (23 जून) से जयंती (06 जुलाई) तक भारतीय जनता पार्टी के दिशा निर्देशों पर पूरे जिले भर में सभी बूथों में राष्ट्र के नाम पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत भाजपा मण्डल बसना के सभी बुथों में भी पौधारोपण कर उसकी सुरक्षा किये जाने की कार्य योजना बनाई गई थी,इसके तहत आज दिनांक 6-7-2021 को ग्राम खेमड़ा में भाजपा जिला संयोजक एन.जी.ओ प्रकोष्ठ डॉ. एन के अग्रवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पौधा रोपण किया गया जिसमे भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवम् नगर पंचायत बसना सांसद प्रतिनिधि -कामेश बंजारा ,भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष विकाश वाधवा ,नवीन कुमार साव - संयोजक सोशल मीडिया ( IT CELL) भाजपा जिला महासमुन्द ,भाजयुमो अध्यक्ष आकाश सिन्हा ,अल्पसंखयक मोर्चा अध्यक्ष फिरोज़ खान , भरत राजपूत मुकेश परमार विजय भोई नीरज दास ,पीतांबर बरीहा ,वामन सिदार सहित प्रमुख भाजपा जन उपस्थित रहे ।