बसना: उधारी का पैसा मांगने आया था भाई, शराब पीने के बाद उतारा मौत के घाट.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम रंगमटीया में शराब पीने के बाद दो भाइयों में पैसे के लेन देने को लेकर मारपीट हो गया, और विवाद हत्या तक पहुँच गया. पुलिस ने मामले के आरोपी को हिरासत में ले लिया है. आरोपी से पूछताछ जारी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार चमरू बरिहा 5 जुलाई 21 के रात्रि 10:00 बजे अपने भाई के पुनीतराम बरिहा के घर उधारी का पैसा मांगने गया था, जहाँ पर बैठकर वे शराब पिए फिर जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई, पुनीत अपने भाई चमरू को जमीन विवाद एवं पैसा की बात पर काफी झगड़ा करता था इसी कारण पुनीतराम ने चमरू को लोढ़ा से सिर पर मार कर हत्या कर दिया.
मामले में पुलिस ने पुनीतराम बरिहा पिता ज्ञानसिंग बरिहा उम्र 36 वर्ष ग्राम रंगमटिया के विरुद्ध धारा 302-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है. आरोपी पुलिस की हिरासत में है.
अन्य सम्बंधित खबरें