कलेक्टर सिंह ने मोहल्ला क्लास जाकर बच्चों से मिले बच्चों से की स्नेहभरी बातें, तस्वीर भी खिचवाई
महासमुंद: कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए गांव-गांव में मोहल्ला क्लास लगाई जा रही है। इस दौरान शिक्षक ग्रुप बनाकर बच्चों को कक्षावार पढ़ा रहे है। गांव में पाठशाला लगने से अभिभावक काफी खुश है। ’पढ़ई तुंहर दुआर’ के तहत मोहल्ला क्लास का संचालन किया जा रहा है। मोहल्ला क्लास बच्चों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही है। वहीं इस कार्य में स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाएं भी अपनी बखूबी भूमिका निभा रही हैं।
कलेक्टर डोमन सिंह ने आज बागबाहरा और पिथौरा ब्लॉक के मोहल्ला क्लास पहुँच कर बच्चों से स्नेहभरी बातचीत क़र उनकी पढ़ाई की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के साथ तस्वीर भी खिचवाई। इस मौक़े पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा कलेक्टर के साथ थे।
कोरोना संक्रमण की वजह से पढ़ाई पर खासा असर पड़ा। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, ऐसे में ऑनलाइन क्लास शुरू की गई। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश बच्चे ऑनलाइन शिक्षा से नहीं जुड़ पाए। बच्चों के पास मोबाईल फोन भी न होना भी बड़ा कारण रहा। बेसिक स्कूलों के बच्चों को व्हाट्सअप ग्रुप बनाकर उन्हें पढ़ाया जा रहा है, लेकिन वह भी सफल नहीं हुआ। ऐसे में अधिकारियों ने गांव-गांव में मोहल्ला क्लास लगाने का निर्णय लिया। जिसके तहत चालू शिक्षा सत्र में भी बेसिक स्कूलों के शिक्षक गांव-गांव जाकर मोहल्ला पाठशाला लगा रहे है। बच्चों को नई-नई गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है।
