ग्राम कोना में कृषकों को किया खाद-बीज का वितरण  - CG Sandesh

ग्राम कोना में कृषकों को किया खाद-बीज का वितरण

कृषि विभाग द्वारा ग्राम कोना ग्राम पंचायत बकमा में कृषको को सुगंधित धान बीज, कोदो बीज, जैविक खाद, पीएसबी जैव उर्वरक एवं उड़द बीज का वितरण सभापति कृषि स्थायी समिति जनपद पंचायत महासमुंद दिग्विजय साहू, ग्राम पंचायत बकमा के सरपंच श्री विनोद चंद्राकर , कृषक मित्र रामाधीन ध्रुव सचिव एवं परसराम साहू, गौठान अध्यक्ष बरातू ध्रुव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती कल्पना साहू, जनप्रतिनिधिगण कमलेश ध्रुव, मनी यादव, बेनी चंद्राकर के समक्ष कृषको को वितरित किया गया। राजीव गांधी किसान योजना के प्रचार-प्रसार करते हुए कृषकों को योजना से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किए। योजना से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का लाभ लेने के लिए कृषकों को पंजीयन करने हेतु सलाह दी गई। कृषि विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी कृषकों को दी गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें