महासमुंद : 30 दिवसीय स्वरोजगार प्रशिक्षण हेतु कराएं पंजीयन  - CG Sandesh

महासमुंद : 30 दिवसीय स्वरोजगार प्रशिक्षण हेतु कराएं पंजीयन

बड़ौदा आरसेटी के निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, महासमुंद, जो की बैंक ऑफ बड़ौदा के द्वारा प्रायोजित है। बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा इसी माह से प्रशिक्षण की शुरूआत की जाएगी। जिसके अंतर्गत दोपहिया वाहन मरम्मत, वीडियोग्राफी एण्ड फोटोग्राफी, एसी-फ्रिज रिपेयरिंग, इलेक्ट्रिशियन एवं मोबाईल रिपेयरिंग इन सभी विषयों पर 30 दिवसीय प्रशिक्षण दी जाएगी। इच्छुक प्रशिक्षार्थी प्रशिक्षण के लिए संस्थान पहुॅंचकर या श्री कमलेश पटेल - 79997-00673, प्रतीक साहेब गुप्ता - 93402-81974 के मोबाईल नम्बर पर व कार्यालय दूरभाष क्रमांक 07723-299155 में सम्पर्क कर पंजीयन करा सकते है। प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षार्थी की आयु 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए तथा आवश्यक दस्तावेज बी.पी.एल. राशन कार्ड, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, पासपोर्ट साईज की 03 फोटो साथ लेकर आएं।  

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें