क्रेडा विभाग के लापरवाही के चलते विकट वनांचल क्षेत्र पायलीखण्ड अंधेरे में
मैनपुर: ग्राम पंचायत जांगड़ा के आने वाले अंतर्गत आश्रित गाव पायलीखण्ड को पूरा विश्व जानते हैं फिर भी शासन प्रशासन ध्यान नहीं देते हैं ग्राम पायलीखण्ड में लगे सोलर प्लेट में बैटरी और कन्ट्रोलर खराब होने के कारण एक घंटा से डेढ़ घंटा तक जलता है लाइट फिर ग्रामीणों को अंधेरों में रहना पड़ रहा है जो कि विगट जंगल से घिरा हुआ है यहां अंधेरे से जंगली जानवरों जैसे सांप बिच्छू का भी डर बना हुआ है। जिसकी शिकायत को लेकर क्रेडा विभाग गरियाबंद ग्रामीण पहुंचे थे।
ग्रामीणों ने पूरे मामले में क्रेडा विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि क्रेडा विभाग द्वारा लगाया गया सोलर प्लेट के बैटरी एवं कन्ट्रोलर विगत कई दिनों से खराब पड़ा है। इस संदर्भ में ग्रामीण कई बार क्रेडा विभाग के दफ्तर का चक्कर काट चुके हैं, पर अभी तक कोई भी पहल सुधार के लिए क्रेडा विभाग की ओर से नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने बताया की उनके ग्राम में विगत मार्च माह से सोलर प्लेट खराब है। जिस कारण अंधेरों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सोलर प्लेट के खराब हो जाने की सूचना अब तक ग्रामीण कइ बार क्रेडा विभाग को दे चुके हैं। पर क्रेडा विभाग के द्वारा अभी तक सुधार कार्य नहीं किया गया है। क्रेडा विभाग की लापरवाही व उदासीनता के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जिसकी सुचना युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भुवन लाल यादव को दिए की हमारे गांव में आए दिन लाइट का असुविधा हो रहा है भुवन लाल यादव वहां पहुंच कर असुविधा देखने के बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर असुविधा का मांग करने का बात किया गया है जिसमें समस्या की मांग लेकर ग्रामीण नेमेन नागेश पवन नेताम जोगेश्वर नागेश बाल नेताम जीतू मदन उपस्थित थे