बसना : दो पक्षों में आपस में गाली गलौच कर जान से मारने की धम... - CG Sandesh

बसना : दो पक्षों में आपस में गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी, काउंटर मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम छोटेपटनी में दो पक्षों में आपस में गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने पर काउंटर मामला दर्ज किया गया है.

चित्रसेन पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम छोटेपटनी में रहता है. किसानी का काम करता है. 07 जुलाई 2021 को वह अपने आईचर ट्रेक्टर बीना नंबर सोल्ड में अपने खेत मताई करने जा रहा था सुबह करीब 07.30 बजे खिलाप पटेल के घर के सामने पहुंचा था वही पास में पदुम पटेल, अशोक पटेल, धनुर्धरर पटेल खेत से वापस आ रहे थे जो उसे देखकर पुरानी जमीन संबंधी बंटवारे की बात को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगे जिसको सुनकर वह अपनी ट्रेक्टर को रोककर नीचे उतरा कि क्यों गाली गलौच कर रहे हो कहने पर वे सभी मारने पीटने को उतारू हो गये और जान से मार देने की धमकी देने लगे जिससे वह डर के मारे अपना ट्रेक्टर लेकर वहां से चला गया। घटना को वहां पर उपस्थित खिलाप पटेल देखा सुना है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

पदुम पटेल ने पुलिस को बताया कि वह 07 जुलाई 2021 को वह अपने मो0सा0 हिरो ग्लैमर क्रं0 UP 16 AG 4039 में अपने खेत से वापस घर आ रहा था सुबह करीब 07.30 बजे खिलाप पटेल के घर के सामने पहुंचा था कि सामने की ओर से आ रही सिल्वर रंग 380 आईचर ट्रेक्टर जिसका नंबर कीचड लगने से नहीं दिख रहा था चित्रसेन पटेल ने अपने ट्रेक्टर को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसके मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वह मोटर सायकल सहित जमीन में गिर गया जिससे उसके मुह में तथा बांए पैर में चोंट लगा है तथा उसका मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है । उसके द्वारा कैसे गाडी चला रहा है बोलने पर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया है । घटना को वहां पर उपस्थित उसके पिता जी अशोक पटेल एवं मन्नू लाल पटेल देखे एवं सुने हैं । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 294-IPC, 337-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें