महासमुंद: कलेक्टर ने पिथौरा के तहसील कार्यालय में अविवादित, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों की ली जानकारी
कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
महासमुंद कलेक्टर डोमन सिंह ने बुधवार को जिले के
तहसील कार्यालय पिथौरा पहुंचकर तहसील कार्यालय के विभिन्न कक्षों में संचालित
कार्यो तथा तहसीलदार कोर्ट में विभिन्न प्रकरणों का निरीक्षण किया। उन्हांने
किसानों से जुडे़ राजस्व प्रकरणों के निराकरण के कार्य में तेजी लाने के निर्देश
दिए। इस दौरान कलेक्टर ने तहसील कार्यालय की उपस्थिति पंजी और रिकार्ड रूम का
अवलोकन किया। उन्हांने अविवादित, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों की जानकारी
प्राप्त की और लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
इसी तरह विवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन की प्रकरणों की
जानकारी प्राप्त की और विवादित प्रकरणों के निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश
दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों को मुआवजा राशि
का भुगतान के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और उन्हांने प्राकृतिक आपदा से
पीड़ित व्यक्तियों को नियमानुसार शीघ्र राहत देने के निर्देश दिए। अतिक्रमण
के प्रकरणों के भी जानकारी प्राप्त की और अतिक्रमण को हटाने के संबंध में आवश्यक
निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्हांने केश बुक सहित विभिन्न पंजियों का नियमित रुप से
संधारण करने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने नक्शा अपडेट, डिजीटल हस्ताक्षर, लोक सेवा गारंटी अधिनियम
के तहत प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण, आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर सिंह
ने तहसील कार्यालय की साफ-सफाई एवं परिसर के सौंदर्यीकरण के संबंध में भी
आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश
छिकारा, पिथौरा के अनुविभागीय
अधिकारी बी.एस. मरकाम, नायब तहसीलदार राममूर्ति दीवान, जनपद पंचायत पिथौरा के
मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप प्रधान भी मौजूद थे।