महासमुंद : आज 14000 पात्र लोगों ने कोविशिल्ड टीका की पहली दूसरी डोज़ ली, 300 केंद्रों पर की गयी व्यवस्था
महासमुंद ज़िले में आज गुरुवार को शाम 5 बजे तक को 14106 पात्र लोगों ने वेक्सिन की पहली और दूसरी डोज़ लगवायी। ज़िले की स्वास्थ्य केंद्र समेत 300 सुरक्षित जगहों पर टीकाकरण किया गया। ज़िले मैं लक्ष्य का 47 प्रतिशत से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ। इस दौरान महिला और पुरुष टीकाकरण स्थल आकर टीका लगवाया।
आज 18-45 उम्र और 45 से अधिक उम्र के पात्र व्यक्तियों का अलग-अलग केंद्रों ओर पहली और दूसरी डोज़ लगाने की व्यवस्था की गयी ।आज कोविशिल्ड की पहली और दूसरी डोज़ लगायी गयी। महासमुंद ब्लाक 51 केंद्रों पर 3334 लोगों ने टीके लगवाए । बागबाहरा के 75 केंद्र पर 2100 पात्र व्यक्तियों का वेक्सिनेशन किया गया ,बसना में 50 टीकाकरण सेंटर में 2085 व्यक्तियों को पहली और दूसरी डोज़ दी गयी ।इसी तरह पिथौरा विकासखंड के 69 कोविड -19 केंद्रों पर 2114 लोगों ने आकर कोरोना का टीका लगवाया ।वही सरायपाली ब्लॉक में 55 सेंटर पर सर्वाधिक 4473 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन ली ।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें