उड़ीसा में जाकर चोरी  की वारदात को देता था अंजाम,  गरियाबंद ... - CG Sandesh

उड़ीसा में जाकर चोरी की वारदात को देता था अंजाम, गरियाबंद कोतवाली पुलिस ने पकड़ कर सुपुर्द किया उड़ीसा पुलिस को

मामला उड़ीसा राज्य के थाना नुआपाड़ा क्षेत्र का है जहां की पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक वेदवती दरियो को अवगत कराएं कि तिल्लु उर्फ तिलेश्वर के द्वारा अपने भाई झमेश्वर ध्रुव व अन्य साथियों के साथ मिलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है जिसके विरूद्ध थाना नुआपाड़ा जिला नुआपाड़ा में अपराध क्रमांक 189/2020 धारा 395 भादवि पंजीबद्ध किया गया है।

उक्त घटना की जानकारी निरीक्षक वेदवती दरियो ने पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया, पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के दिशा निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में निरीक्षक वेदवती दरियो के नेतृत्व में टीम गठित कर सायबर सेल गरियाबंद की मदद से उड़ीसा पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाकर निगरानी बदमाश तिल्लु उर्फ तिलेश्वर को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके उपरांत उड़ीसा पुलिस को विधिवत सुपुर्द किया गया। कुछ दिन पहले ही सिटी कोतवाली गरियाबंद के द्वारा गुंडा बदमाश झमेश्वर ध्रुव को चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है किसको प्रक्रिया के तहत न्यायालय से अनुमति लेकर नुआपाड़ा पुलिस उड़ीसा ले जाने की तैयारी कर रही है।

तिल्लु उर्फ तिलेश्वर पिता आशाराम ध्रुव उम्र 30 साल निवासी ग्राम हरदी थाना व जिला गरियाबंद (छ०ग०)

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें