युवा संघर्ष मोर्चा करेगी आगामी विधानसभा चुनाव में बिंद्रानवा... - CG Sandesh

युवा संघर्ष मोर्चा करेगी आगामी विधानसभा चुनाव में बिंद्रानवागढ़ से दावेदारी, कार्यकर्ता कमर कस लें- युमेन्द्र कश्यप

निष्पक्ष जनसेवा की भावना लेकर राजनीति में उतरे युवा संघर्ष मोर्चा की नजर अब आगामी विधानसभा चुनाव ओर जा रही है।

युवा संघर्ष मोर्चा गरियाबंद जिलाध्यक्ष युमेन्द्र कश्यप ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि- युवा संघर्ष मोर्चा अगली बार 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बिंद्रानवागढ़ से निष्पक्ष रुप में दावेदारी पेश करेगी। जिसकी तैयारी के लिए युवा संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता कमर कस लें। श्री कश्यप ने आगे कहा कि- बिंद्रानवागढ़ आज भी विकास से कोसों दूर है,जबकि यहां पिछले 15 सालों से भाजपा के ही विधायक हैं। लेकिन अपने क्षेत्र में निष्क्रियता साबित हो रहे हैं। निष्पक्ष रुप से क्षेत्र के विकास के लिए युवा संघर्ष मोर्चा हमेशा संघर्ष करेगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष दावेदारी पेश करेंगे, साथ ही युवा प्रतिनिधि बनाने का हमारा लक्ष्य है। जिसकी जिम्मेदारी युवा संघर्ष मोर्चा के प्रत्येक सदस्य को लेते हुए अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दें।

क्षेत्र की जनताओं से भी मिल रहा है समर्थन

कश्यप ने कहा कि- पिछले 1 साल से युवा संघर्ष मोर्चा द्वारा लगातार जनहित के कार्य को देखते हुए क्षेत्र की जनता द्वारा भी समर्थन मिल रहा है। यह हमारे युवा संघर्ष मोर्चा के प्रत्येक सदस्यों की मेहनत, लगन, आत्मविश्वास का ही नतीजा है। रास्ता कठिन है पर हमें आत्मविश्वास से आगे बढ़ना है, और इसी आत्मविश्वास से कार्य करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में युवा संघर्ष मोर्चा से युवा जनप्रतिनिधि बनाने का लक्ष्य है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें