नवयुवको मे अपराध की ग्राफ बढ़ी...दुर्ग भिलाई रायपुर अपराध के... - CG Sandesh

नवयुवको मे अपराध की ग्राफ बढ़ी...दुर्ग भिलाई रायपुर अपराध के राडार मे...मामूली बातो को लेकर जबरन हो रहे आक्रोशित

अपराध ही नही बल्कि नवयुवको का जोशीला व्यवहार अब गलत दिशा मे निर्धारित हो रहा है, जिन उम्र मे ऊर्जा को गठित कर अच्छी चीजे बनाई जा सकती है वही कई नवयुवको अपने स्थिति से बाहर होने को ही फैशन बना रहे है, रायपुर पहले से गढ़ है अब साथ साथ दुर्ग भिलाई भी इसकी चपेट मे आ रहे है

हालांकि ऐसा नही है की बाकी के शहरो मे गांव मे अपराध नही हो रहेअपराध हर जगह हो रहे जिसे नकार नही सकते पर ग्राफ मे प्रदेश के बड़े शहर crimes अपराध , rapes बलात्कार Murder हत्या, के मामले आये दिन की तरह नजर आरहे है

नवयुवको मे मानसिक स्थिति को दर्शाति अपराध

जघन्य अपराधो के सिलसिले को आगे बढ़ा रहे है सभी मे युवा वर्ग ही शामिल है.. जेवरा-सिरसा से लगे सिरसाखुर्द में डांस को लेकर विवाद हुआ और एक युवक की हत्या हो गई। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। जो इस मामले में दूल्हे के भाई को पीट-पीटकर मार डाला। शादी कार्यक्रम के दौरान बुधवार देर रात कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी (KTU) के छात्र हेमचंद (हर्ष) यादव की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हेमचंद गरियाबंद से था। वह एनएसयूआई का कार्यकर्ता भी था।


सारा विवाद डांस करने को लेकर हुआ। पिटाई से नाराज युवक गांव से ही अपने कुछ साथियों को लेकर पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान चाकू भी चल गया। हमले में रायपुर स्थित KTU में पत्रकारिता के छात्र हेमचंद यादव (23) की मौके पर ही मौत हो गई।

दो लड़कियों ने अपने दो बदमाश साथियों के साथ मिलकर पेट्रोल पंप कर्मचारी को घेरकर मारपीट की और चाकू से वार किया, इसके बाद पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज ​किया है।घटना तेलीबांधा स्थित पेट्रोल पंप की है जहां सचिन शर्मा पर जानलेवा करने का मामला सामने आया है।


आपको बता दें कि शॉर्ट ड्रेस पहनकर पहुंची लड़कियों ने अपने साथी को बुलाकर पेट्रोल पंप कर्मचारी को घेरकर चाकू से वार करवाया है। 5 दिन पूर्व भी लड़कियों ने जीई रोड स्थित एक निजी होटल में जमकर उत्पात मचाया था जिसका वीडियो भी तेजी से शहर पर वायरल हुआ है।

राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा  काम करने वाले एक युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान जीवन लाल 55 वर्ष के रूप में हुई है. जीवन ​कैंटीन में खाना बनाने का काम करता था.


किसी बात को लेकर मृतक का आरोपियों से विवाद हुआ था, जिसके बाद कुल्हाड़ी मार कर उसकी हत्या कर दी गयी.

एक युवक को बारात में ठीक से नहीं नाचने को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद 5 युवकों जमकर धुनाई की। इतना पीटा कि उसे अधमरा कर दिया गया। अब युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है


अपराध के लक्षण वायरस की तरह महीन

युवाओ मे ही नही बल्कि बुजुर्ग वर्ग मे अब अपराध के लक्षण नजर मे आने से चूक जाते है

पूरी तरह से समर्थ होने के बावजूद फिल्हाल के समय मे किसी व्यक्ति के भावनाओ को पहचान पाना मुश्किल है की कौन कब किसी बात से आहत हो जाए या किन् मे लालच घृणा चल रही हो।
पर व्यक्ति अगर इन्ही भावनाओ के अनुरूप चलता रहे तो कोई भी ना घर मे सुरक्षित होगा ना बाहर, ना अपनों से ना गैरो से।

क्या है कारण
कारण कई है, जिसमे नशा मुख्य भूमिका पर है उसके बाद दूसरे पायदान पर सिनेमा जगत, सिनेमा जगत का असर काफी सुच्छम् तरीके से काम कर रहा हैलगातार ऐसे फिल्मो को देखना जिनमे जघन्य अपराध ट्रेंड की तरह दिखाये जाते है व युवा और किशोर बालक बालिका भी इन्हे कब अब्सोर्ब करते है उन्हे भी पता नही होता ठीक इसी तरह ऐसे विचारो का आना की किसी को मारना उनके अंदर ऊर्जा भरता है तो वे एक अपराध को एक कृत्य को गलत नही मान रहे होते और करते है या दोहराते है।
इसका उपाय क्या होगा??

अन्य सम्बंधित खबरें