कोरोना की तीसरी लहर पर काबू पाने के लिए कलेक्टर द्वारा गठित ... - CG Sandesh

कोरोना की तीसरी लहर पर काबू पाने के लिए कलेक्टर द्वारा गठित टीम अलर्ट मोड पर

गरियाबन्द: कोरोना की तीसरी लहर आने के अनुमान से जिला प्रशासन गरियाबंद भी अपनी पूर्व तैयारी में दिख रहा है।

जिला गरियाबंद कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर के निर्देशन में कोरोना टीकाकरण हेतु गठित टीम के दल सदस्य जिनमे शिक्षक, पटवारी, सचिव, मितानिन,रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गरियाबंद तहसील के दूरस्थ गांव में घर घर जा कर टीकाकरण करवाने आमजन को प्रेरित कर रहे है।

कलेक्टर गरियाबंद नीलेश क्षीरसागर ने अपील की है कि सभी लोग जो 18 वर्ष एवम उससे अधिक उम्र के है टीकाकरण अवश्य कराये .टीकाकरण सुरक्षित है और कोरोना से सुरक्षित रखने में कारगर है. साथ ही उन्होंने टीकाकरण सबंधी अफवाहों में ध्यान न देने और साथ ही मास्क पहनने की भी अपील की.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें