महासमुन्द: अनुविभाग बागबाहरा अंतर्गत नवीन  शासकीय उचित मूल्य... - CG Sandesh

महासमुन्द: अनुविभाग बागबाहरा अंतर्गत नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान का आबंटन

महासमुन्द: बागबाहरा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राकेश कुमार गोलछा ने बताया कि अनुविभाग बागबाहरा अंतर्गत नवीन ग्राम पंचायत एवं सहकारी समितियों द्वारा निर्धारित मानक से अधिक संख्या में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का समर्पण किया गया है। नगरीय निकाय में शासन के निर्देशानुसार शासकीय उचित मूल्य दुकानों का युक्तियुक्तकरण किया जाना है। इस संबंध में शासकीय उचित मूल्य दुकान नगरीय निकाय बागबाहरा (1) वार्ड क्रमांक 07 और 08 के मध्य,  (2) वार्ड क्रमांक 13 और 14 के मध्य का आबंटन किया जाना है।

नगरीय निकाय बागबाहरा के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत् विकास खण्ड बागबाहरा में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियों, प्राथमिक कृषि शाख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व-सहायता समूहां, ग्राम पंचायतों एवं अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से जो उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु ईच्छुक है, ऐसे समितियों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र समस्त दस्तावेज सहित आमंत्रित किए गए है। ईच्छुक संस्था अपना आवेदन 16 जुलाई 2021 तक कार्यालय

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बागबाहरा में कार्यालयीन अवधि में जमा कर सकते है। नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान नगरीय निकाय बागबाहरा (1) वार्ड क्रमांक 07 और 08 के मध्य,  (2) वार्ड क्रमांक 13 और 14 के मध्य नगरीय निकाय बागबाहरा में आबंटन की कार्यवाही छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें