कालाहांडी में दबिश देकर डब्ल्यू सी सी बी की टीम ने तेंदुए के... - CG Sandesh

कालाहांडी में दबिश देकर डब्ल्यू सी सी बी की टीम ने तेंदुए के 4 व शेर के 1खाल जप्त कर 6 आरोपियों को हिरासत में लिया.

कालाहांडी में दबिश देकर डब्ल्यू सी सी बी की टीम ने तेंदुए के 4 व शेर के 1खाल जप्त कर 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

नाखून व दांत भी जप्त किया गया है। डब्ल्यू सी सी बी की पहली बड़ी कार्यवाही बिते कुछ माह से ओड़िसा सीमावर्ती इलाके से तेन्दुए के खाल गरियाबन्द जिले में पकड़े गए थे।जबलपुर में मौजूद वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो को वन्य प्राणी खाल की तस्करी की लगातार इनपुट मिल रहे थे। क्राइम बोर्ड के अफसर विपिन चतुवेर्दी के नेतृत्व में गरियाबन्द के अलावा ओड़िसा के नूवापडा व कालाहांडी जिले के भवानीपटना डिवीजन के वन अफसरों के सयूक्त टीम बनाई गई। टीम के सदस्य बयपारी बन कर तस्करों को पकड़ने जाल बिछाया।

शुक्रवार की दोपहर को भवानीपटना डिवीजन के जारिंग इलाके में टीम ने 4 तस्करों को 2 बयस्क तेंदुए व 1 सावक तेंदुए के खाल के साथ दबोच लिया।यंहा नाखून व दांत भी जप्त किया गया ।जानकारी मिली थी कि रामपुर रेंज में भी तस्कर सक्रिय है। शाम ढलने से पहले टीम इसी तरह रामपुर रेंज में जाल बिछाया।जन्हा 2तेंदुए व 1 शेर के खाल के साथ 2 आरोपी दबोचे गए।ओड़िसा सूत्रों के मुताबिक सभी आरोपीयो को भवानीपटना डिवीजन ऑफिस में लाया गया जन्हा कार्यवाही जारी है।देर रात तक कार्यवाही चल रही थी,आज मामले का खुलासा अफसर करेंगे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें