डीएपी खाद के अभाव होने से किसानों में नाराजगी - CG Sandesh

डीएपी खाद के अभाव होने से किसानों में नाराजगी

देवभोग-- गरियाबंद जिला के दवभोग विकास खण्ड के प्राथमिक कृषि शाखा सहकारी समिति झिरीपानी में काफी नाराजगी एवं आक्रोश देखने को मिली। मानसून आगमन होने के बाद से ही जिले में खेती किसानी का कार्य आंरभ युद्घ स्तर में हो गया है।

वही किसानों का कहना है कि अभी वर्तमान में किसानों का धान बियासी हो गया है,बियासी के बाद किसान सबसे ज्यादा डी.ए.पी खाद का उपयोग करते है,और इस समय डीएपी खाद की जरूरत है इसके अलावा अन्य खाद समिति में मिल रहा है जिसके चलते किसान बहुत नाराज है वही किसान प्रशासन से भी नाराजगी जताई है कि पहले वर्ष में मई जून में किसानों को ऋण व खाद तथा बीज मिल जाता था लेकिन इस वर्ष जो है ना जुलाई तक भी किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद बीज व ऋण नहीं मिल पा रहा है, किसानों का ज्यादातर मांग डी.ए.पी एवं यूरिया खाद के मांग रखे है, वही समिति के विभागीय कर्मचारियों से जानकारी के मुताबिक बताया गया कि आगे से हमें जितने भी खाद भेजा जा रहा है वैसे ही हम किसानों को खाद वितरण कर रहे हैं।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें