बसना : अलग अलग स्थानों से 29 लीटर महुआ शराब व 14 पौवा शराब जप्त.
बसना पुलिस को 09 जुलाई 2021 को मुखबीर से सूचना पर आरोपी शिवकुमार गुप्ता पिता राधेश्याम गुप्ता उम्र 33 साल निवासी वार्ड नं0 06 कबीर नगर बसना के कब्जे से एक सफेद झोला में 06 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा में 180 एमएल कुल 1080 एमएल किमती 480 रूपये तथा 08 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक पौवा में 180 एमएल कुल 1440 एमएल कीमती 960 एमएल जुमला मात्रा 2520 एमएल कीमती 1440 रूपये को निकालकर पेश किया । आरोपी का कृत्य 34(1)-LCG अपराध धारा सदर का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।
इसी तरह पुलिस ने मुखबिर के सूचना पर आरोपी जदुमणी डडसेना पिता पुनुराम डडसेना उम्र 30 साल निवासी खरोरा थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0के कब्जे से एक 20 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन में भरा हुआ करीब 20 लीटर एवं एक 05 लीटर वाली पीला रंग की प्लास्टिक जरकीन में भरा हुआ करीब 05 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब जुमला 25 लीटर कीमती 5000 /- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया जाता है.
इसी तरह पुलिस ने मुखबिर के सूचना पर अवैध शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी नारायण यादव पिता बनाराम यादव उम्र 40 साल साकिन वार्ड नंबर 12 फोकटपारा बसना थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 के कब्जे से एक सफेद रंग के 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन अंदर भरी हुई करीबन 04 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 800 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (A) आबकारी एक्ट पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।