महासमुंद : बीती रात तीन बाइक सवारों ने एक आशिक पर कर दिया.. चाकू से हमला....घटना से आहत युवती छत से कूद गई
महासमुंद के श्री राम
नगर कालोनी में शुक्रवार बीती रात तीन बाइक सवारों ने एक आशिक पर चाकू से
हमला कर दिया. इस हमले से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं घटना से आहत
युवती छत से कूद गई. उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हत्या की सूचना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र
का है.
जानकारी के मुताबिक, युवक रोहित यादव का अपने घर के सामने रहने वाली एक
युवती से प्रेम प्रसंग था. वह अक्सर शराब के नशे में युवती के परिवार वालों
से विवाद करता था. बीती रात भी वह शराब के नशे में विवाद कर रहा था. जिसके
बाद तीन बाइक सवार युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे युवक की
मौत हो गई. वहीं पुलिस चाकू मारने वाले जग्गू साहू, सोनू प्रजापति, किशन को
गिरफ्तार कर लिया है. इधर, रोहित का जिस युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा
था, उसने भी दो मंजिला इमारत से कूद कर जान देने की कोशिश की. युवती का
पैर फैक्चर हुआ है. उनका एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें