वायरल विडियो : बेटे द्वारा चप्पल मारकर माँ को घर से बाहर निक... - CG Sandesh

वायरल विडियो : बेटे द्वारा चप्पल मारकर माँ को घर से बाहर निकला, वृधा आश्रम में पहुंची माँ

बसना थाना अंतर्गत बीते दो दिनों एक एक विडियो बहोत ही तेजी से वायरल हो रहा है, बहोत सारे लोग cgsandesh को सीधे एक विडियो भेज रहे हैं, जिसमे एक महिला वृद्धा आश्रम के एक सत्संग में स्वामी के पास रोकर अपनी व्यथा सुनाती नजर आ रही हैं.

महिला बताती हैं कि उनके बेटे द्वारा उन्हें चप्पल मारकर घर से बाहर निकाल दिया गया, बुढ़ापे में जब बच्चों ने उनकी सेवा करनी थी तो उन्हें घर से बहार निकालकर घर में ताला मार दिया गया.

विडियो में दिखने वाली महिला महासमुंद जिले के बसना ब्लाक के ग्राम बरपेलाडीह की है, जिसके दो बच्चे हैं, छोटे बेटे के भागने के बाद जब महिला अपने बड़े बेटे के पास गई और हाथ पैर जोड़ते हुए कहा कि बेटा मुझे तू रख ले खाना दे, तो उसके बेटे ने हमारे घर से तुम्हारा रिश्ता टूट गया कहते हुए भगा दिया. जिसके बाद महिला गौरी गोपाल वृधा आश्रम में पहुंची जहाँ का यह विडियो वायरल हो रहा है.  

वहीं सीजी संदेश के पाठक ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसा नहीं करना चाहिए , मां तो मां होती है जो हमें जीवन देकर इस दुनिया में लाया उसे ही बेघर किये जाने की खबर हमारे क्षेत्र में है इसे सुनकर  दुःख लगता है.


अन्य सम्बंधित खबरें