गरियाबंद - अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत - CG Sandesh

गरियाबंद - अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

कचना धुरवा मन्दिर के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

गरियाबंद रविवार रात 8:30 बजे नेशनल हाईवे में ग्राम बारूका के आगे कचना धुर्वा मंदिर ढलान पर हुए सड़क हादसे में आरंग के एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक का नाम चुम्मन निषाद बताया जा रहा है। जो कि आरंग ब्लाक के ग्राम गौरघाट का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक युवक जिला मुख्यालय गरियाबंद से लगे ग्राम पाथरमोहदा अपने लड़कीं का ससुराल आया था, शाम 6 बजे वापस आरंग के लिए निकला था। इसी बीच कचना ध्रुरवा मंदिर के आगे अज्ञात वाहन की ठोकर से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद युवक को तत्काल संजीवनी 108 के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी मृत्यु की पुष्टि करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेज दिया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें