बसना : खेत में काम करते समय करंट लगने से दो महिलाओं की मौत.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम पिरदा में खेत में काम करते समय दो महिलाओं की मौत होने पर पुलिस ने मर्म कायम किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जुलाई को दोपहर करीब 1 बजे अनुसुईया प्रधान पति सदानंद प्रधान उम्र 40 साल व कंचन प्रधान पति परमानंद प्रधान उम्र 41 साल खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान खेत में काम करते समय फिनिसिंग तार में बिजली करंट लगने से मौत हो गई, पुलिस ने मामले को जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें