छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा मंच गाड़ा समाज की ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई संपन्न
छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा मंच गाड़ा समाज के द्वारा बसना ब्लॉक के अंतर्गत मंगल भवन में 11 जुलाई को ब्लॉक स्तरीय मीटिंग रखा गया था. जिसमें हमारे युवा साथियों को साथ में लेकर के चलने का सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का समाज कई संगठनों से बटा हुआ है. उन सभी संगठनों को एकत्रित करने का एक मंच में लाने का विचार विमर्श कर मंथन किया गया गरीब बेरोजगारों युवा साथियों के लिए रोजगार से संबंधित चर्चा गरीब परिवारों के लिए शासन के द्वारा दिए जाने वाले लाभ के प्रति चर्चा किया गया.
इस मीटिंग में सम्मिलित बसना क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार चौहान, सरायपाली के ब्लॉक अध्यक्ष दिनु चौहान, ब्लॉक उपाध्यक्ष सूरज कुमार चौहान महासमुंद जिला के अध्यक्ष विजय कुमार नाथ, जिला उपाध्यक्ष खेर सागर चौहान, प्रदेश के अध्यक्ष अशोक कुमार चौहान, नारी शक्ति महिला मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष केपी भाई चौहान, बसना ब्लॉक के महिला मंडल के ब्लॉक अध्यक्ष अनुषा सोनाजी, पिथौरा ब्लाक के ब्लॉक अध्यक्ष माधव सोना, अमिताभ और बरसाने गांव से आए युवा साथी सभी मिलकर के अपना-अपना परिचय देते हुए समाज को एकत्रित करने का चर्चा कर सामाजिक गतिविधियों के बारे में मंथन किया गया.